ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद ललितपुर के 04 सर्किलों में ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के क्रम में क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा द्वारा थाना तालबेहट पर, क्षेत्राधिकारी पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना पाली पर, क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा थाना महरौनी पर तथा क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि द्वारा थाना मड़ावरा पर ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, विभिन्न आपातकालीन एवं महिला हेल्पलाइन सेवाओं, बाल संरक्षण तथा महिला अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अपराध की पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सहायता एवं काउंसलिंग उपलब्ध कराने, पीड़िताओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पारिवारिक एवं अन्य विवादों से संबंधित मामलों में युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कर आपसी संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समाधान किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। साथ ही, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की सूचना तत्काल संबंधित थाना, महिला हेल्प डेस्क अथवा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।