*स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, भुगतान में देरी हुई तो होगी कार्रवाई*

Share

*फिरोजाबाद*। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत किसी भी पात्र लाभार्थी और आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। भुगतान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, सीएमएस नवीन जैन, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा सभी एमओआईसी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान कोटला और नारखी क्षेत्र में जननी सुरक्षा योजना के सबसे अधिक आवेदन लंबित मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।readmore;https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/सीडीओ ने सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लगातार प्रभावी ढंग से चलाने, दवा का नियमित छिड़काव कराने और अन्य निरोधात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में 14 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *