गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर मंगलवार को नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा बड़हलगंज से हाटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेवादा के पास पीछे से आ रही तेज रर करेटा कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में ई-रिक्शा चालक रामनगीना यादव निवासी रामपुर बघौरा, किरण देवी निवासी नर्रे तथा रामनाथ निवासी जगन्नाथपुर (गगहा) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हलगंज पहुंचाया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/सीएचसी में डॉ. कृष्णानंद राय एवं फार्मासिस्ट मुकेश सहित चिकित्सकीय टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने दो घायलों रामनाथ व किरन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जबकि घायल चालक राम नगीना का उपचार सीएचसी पर किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कारण कुछ देर तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।