सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न कराई जाएगी कांवड़ यात्रा 

Share
थाना प्रभारी विकास कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांवड़ यात्रा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न कराई जाएगी और सीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अराजक तत्वों के लिए  पुलिस पिकेट वी पैदल पुलिस बल तैनात किया गया है जिससे खानवां यात्रा शांति पूर्वक सम्पन्न हो सके। नगीना थाना कोतवाली में मंगलवार की शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराने के लिए के पुलिस प्रशासन कृत संकल्प है। शिवभक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास तक करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा सहित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।कांवड़ यात्रा मार्गों रायपुर मार्ग बुंदकी  तिराह उससे आगे स्थित सिद्धार्थ पैट्रोल पंप रोड, बढ़ापुर मार्ग,हरेवली मार्ग,धामपुर मार्ग, नगर से होकर जाने वाला रोड, बूढ़ा वाला चुंगी वो हरेवली रोड, 734 नेशनल हाईवे रोड, से मनझेड़ा शक्रू, व रेलवे स्टेशन समेत कांवड़ियों के गुजरने वाले सभी मार्गों पर शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जगह जगह पुलिस पिकेट तैनात रहेगी और चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग की जाएगी।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………कांवड यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा।कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।किसी भी समस्या से निबटने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।ऐसी व्यवस्था की गई है कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा व परेशानी न हो और पुलिस उनकी मदद के लिए तुरंत पहुंच सके।  सी.ओ कार्यालय पर कंट्रोल रुम भी बनाया गया है।कंट्रोल रूम के माध्यम से कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जायेगी।  सीसीटीवी कैमरों से भी कांवड यात्रा पर नजर रखकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जायेगा।कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी भी हालत में  बख्शा नहीं जायेगा।थाना प्रभारी विकास कुमार ने मीडिया कर्मियों से कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *