बड़हलगंज में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना थाना क्षेत्र के महाराजगंज (बेलवादाखिली) गांव की है।लिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब छह बजे वह गांव के रास्ते से जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई।शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ अभद्रता की, उसके कपड़े फाड़ दिए और एक आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ इस घटना में मां-बेटी दोनों के घायल होने का भी दावा किया गया है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 126(2), 74, 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस मामले में अभी तक आरोपियों का पक्ष सामने नहीं आया है। उनका बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।