मारपीट व जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में 3 सगे भाई गिरफ्तार

Share
भदोही। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना सुरियावां पुलिस ने मारपीट व जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में तीन सगे भाई गिरफ्तार किए। जो वांछित चल रहे थे। उक्त थाना के उपनिरीक्षक शकील खां मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था व चेकिंग ड्यूटी में तैनात थे।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 118(1), 109(1) बीएनएस से संबंधित 3 वांछित अभियुक्त पक्का तालाब के पास रोड के किनारे मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी करते हुए तीनों अभियुक्तों बाबूलाल पुत्र माता सेवक, राजेश पुत्र माता सेवक व अनुज पुत्र माता सेवक निवासी अशोक नगर वार्ड नं. 3, पुरानी बाजार कस्बा सुरियावां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *