भदोही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार चक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर मेंमुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वहां पर सभी कर्मचारी मौजूद पाए गए। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मौजूद कार्मिकों को उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज का भी निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर भी सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ निरीक्षण के दौरान पीएचसी के आसपास कैंपस में उगी जंगली घास को देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के कैंपस में उगी हुई जंगली घास की सफाई तत्काल करवाई जाए। ताकि परिसर स्वच्छ एवं स्वस्थ बना रहे। स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।