छुटमलपुर। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे उत्तराखंड के पूर्व काबिना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि वह समाजसेवी और जनता के प्रति हमेशा वफादार रहे हैं। उनकी बेदाग और निडर छवि का व्यक्तित्व हमेशा याद किया जायेगा।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ हीरा सिंह बिष्ट का नाम हमेशा ईमानदार और साफ छवि के नेताओ में लिया जाएगा। उनके निधन से मजदूरो और गरीबो ने अपना नेता खो दिया है, उनकी भरपाई करना मुश्किल होगा। अफसोस जाहिर करने वालों में अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चैधरी, प्रधान फरमान मलिक, प्रधान नासिर, महबूब मलिक अली, राव यूसुफ, अरविंद काम्बोज, पदम चैधरी, रामबीर चैधरी, कारी आबिद, अजीम मलिक, अरशद मलिक, कुद्दूस मलिक, फेसल मिर्जा, महबूब तलहेड़ी, अदीब मलिक, अरशद मलिक नासिर सैफी, फजल मिर्जा, जुल्फकाकर मलिक, अहसान मलिक, प्रवेज मलिक, धर्मेंद्र चैधरी, परवीन चैधरी आदि ने उनके निधन पर दुःख प्रकट किया।