सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब ने किया, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Share

चिलकाना। सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब की ओर से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् कुलभूषण जैन ने कहा कि विद्यार्थी यदि लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण भाव से पढ़ाई करें, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है। क्लब के संस्थापक सुधीर कुमार जैन ने बताया कि संस्था पिछले छः वर्षों से क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/  उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान शिखा, रिया, इनु, अनुराधा, हर्ष, अंजलि, जारा, गरिमा, शगुन, देवांश, मंतशा, अलीना, जिकरा, राखी, जैनब आदि 40 बच्चों को स्मृति चिन्ह, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेमचंद जैन, कुलदीप शर्मा, जगमोहन लाल शर्मा, चैधरी कृष्णपाल, बालकृष्ण शर्मा, श्याम कुमार सैनी, अफल सिंह, आदेश जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, आशु सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।  इस दौरान चैधरी धीरज सिंह, सत्यपाल मित्तल, ताराचंद सैनी, चैधरी वाजिद, जगपाल उपाध्याय, संतोष कुमार अग्रवाल, मुंशी जहीर, गौरव गुप्ता, लवी जैन, यूनुस कुरैशी, इरफान कुरैशी, प्रकाशचंद सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवनंदन शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *