बेहट। बेहट तहसील सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर मे वक्ताओ ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। बेहट तहसील के सभागार मे आयोजित विधिक साक्षरता शिविर तहसीलदार विजय सिंह की उपस्थिति व बेहट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चैहान की अध्यक्षता व महासचिव जगदीश प्रसाद के संचालन में संपन्न हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर प्रदीप कुमार व राजेश लवानिया ने महिलाओ को बौद्धिक स्तर पर भी सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अशोक चैहान, ललित कुमार ने महिलाओ को आर्थिक दृष्टि से भी सशक्त बनाने की पैरवी की।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/तहसीलदार विजय सिंह ने आधी आबादी के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत जताई। महासचिव जगदीश प्रसाद ने नारी है। अपराजिता कविता सुनाकर महिला सशक्तिकरण विषय पर मजबूत दलील दी। महिला अधिवक्ता नीरू कुमार ने महिलाओ को उनके अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सजग किया। कार्यक्रम को राजीव गुप्ता, अखिलेश कौशिश, राजबीर चैधरी, जीशान अहमद, विक्रम सिंह, जसबीर सिंह,आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सतबीर सिंह, राजेश धीमान, सुभान अली, सुशील सैनी, रघुनाथ, दुर्गा प्रसाद, मुकेश कुमार, मांगेराम, हिना, आदि मौजूद रहे।