भदोही। नीट पेपर लीक केस में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यूपी के सियासत में हलचल तेज हो गई जहां कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताया। नई पीढ़ी के लोग रात में जागते हैं, यही कारण है कि पीएम को रात में भाषण देना पड़ा। कहा कि युवाओं की ताकत देख रात में मोबाइल टेढ़ा किया, यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था। श्री राय ने कहा कि जो कोई नहीं कर पाया वो देश के युवाओं ने कर दिखाया, जिन्होंने उनका भविष्य लूटने का काम किया था उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। यह भाजपा सरकार के लिए वार्निंग है। छात्र अगर कुछ दिन और रुक जाते तो देश की सत्ता और व्यवस्था दोनों बदल देते। श्री राय ने कहा कि देश के लाखों मेहनती छात्र की जीत हुई है, सच को दबाने की कोशिश करने वाली भाजपा सरकार आज युवाओं के जिद्द के आगे झुकना ही पड़ा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी दोषी को बख्शा न जाए।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/पुलिसिया दम के बल पर सच दबाने की कोशिश: धनंजय राय
कांग्रेस जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि लाठियों, आंसू गैस और पुलिसिया दम के बल पर सच दबाने की कोशिश करने वाली भाजपा सरकार को आज युवाओं के सामने मात्था टेकना ही पड़ गया। यह जीत देश के लाखों उन छात्रों की है जो रातों-रात अपने भविष्य के लिए सड़कों पर डटे रहे। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कांग्रेस का हर कार्यकर्ता युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहा और आगे भी खड़ा रहेगा।