भदोही। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। सुरियावां स्थित दिव्या लॉन में विधानसभा क्षेत्र 392 भदोही के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां पर बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के साथ ही चुनाव जीतने के मंत्र दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मिर्जापुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसका बूथ स्तर का संगठन है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने की अपील की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं से लगातार संवाद बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपीं। पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की नींव तैयार करता है। ऐसे में सभी बूथ अध्यक्षों को चाहिए की अपने-अपने बूथों को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, चेयरमैन पति लालता सोनकर, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, प्रियंका जायसवाल, दिलीप गुप्ता, राजीव मोदनवाल, गिरधारी जायसवाल, प्रदीप यादव, अजय दुबे, आदि प्रमुख रूप से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने की।