केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने की आत्मीय भेंट

Share
भदोही। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भदोही के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। जहां पर उनके द्वारा जनपद भदोही के विकास कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री को भदोही जनपद के सड़क एवं पुलों के समग्र विकास से संबंधित एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने कहा कि भदोही औद्योगिक एवं कृषि प्रधान जनपद है, यहां बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, रोजगार और आवागमन में व्यापक सुधार होगा। श्री त्रिपाठी ने भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, जंघई, मछलीशहर मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर लोकार्पण किए जाने की मांग की गई। यह मार्ग जनपद के कई कस्बों और बाजारों को सीधे जोड़ता है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
उन्होंने जनपद में चल रहे एवं प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण सड़क एवं पुल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया गया। कांवड़ यात्रा एवं मेलों के दृष्टिगत भदोही से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुविधाओं को और बेहतर बनाने का अनुरोध किया गया। भेंंट के उपरांत पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मंत्री नितिन गडकरी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं जनहित के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उनके सहयोग से भदोही का विकास तेजी से होगा। उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा हमारा संकल्प, विकास हमारी पहचान, भदोही की उन्नति हमारा लक्ष्य है। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।
One attachment  •  Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *