भदोही। युवा हृदय सम्राट, हर दिल अजीज, भदोही के लाल एवं विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध नगर पालिका परिषद भदोही के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मेन रोड स्थित उनके कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद किया। कहा कि अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भदोही में सड़क, नाली, सफाई एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए, जिसे जनता आज भी याद करती है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… कहा कि पिछले चुनाव में उनकी पत्नी मामूली वोटों के अंतर से हार गए थे। उसके बाद से नगर के विकास का पहिया ठप सा हो गया। नगर में हर तरफ समस्याएं ही समस्याएं देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में मौजूद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने आगामी नगर निकाय चुनाव में अशोक कुमार जायसवाल को पुनः चेयरमैन बनाने का संकल्प भी लिया। उनका कहना था कि भदोही नगर के विकास को नई गति देने के लिए एक बार फिर उनके अनुभव और नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसे में अशोक कुमार जायसवाल को आगामी नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर से जीताकर भदोही का चेयरमैन बनाया जाएगा। इस मौके पर सत्यशील गुप्ता, संतोष तिवारी, अरविंद मौर्य, करुणाशंकर दुबे, राजकुमार गुप्ता, लवकेश सिंह, सतीश गांधी, अतुल पाठक, राकेश गुप्ता, अजय दुबे, अशोक पाठक, उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।