भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही के पूर्व चेयरमैन एवं विकास पुरुष अशोक कुमार जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के जिला महासचिव आफताब अंसारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी आजाद खां बापू ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। नगर के मेन रोड स्थित उनके कार्यालय उपहार भेंटकर दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपज के जिला महासचिव आफताब अंसारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी आजाद खां बापू ने पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल के कार्यकाल में नगर में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भदोही में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उनका सहयोग सदैव सराहनीय रहा है। वे ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते चले आ रहे हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने उपज के जिला महासचिव आफताब अंसारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी आजाद खां बापू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका समाज को जागरूक करने और शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उपज के जिला महासचिव आफताब अंसारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी आजाद खां बापू का सहयोग उन्हें हमेशा से मिलता रहा और उनका सहयोग नगर के विकास में हमेशा प्रेरणा देता रहे