पुलिस लाइन में ई-साक्ष्य ऐप पर हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला

Share
भदोही। आधुनिक तकनीक के समावेश से जनपद की पुलिसिंग और विवेचना प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं हाईटेक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर के मुख्य सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसपी अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला का नेतृत्व एएसपी शुभम अग्रवाल एवं सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं तकनीकी विशेषज्ञ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ त्रिपाठी ने जनपद के सभी थानों से आए विवेचकों को ‘ई-साक्ष्य’ मोबाइल एप्लिकेशन की बारीकियों से अवगत कराया।उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि कैसे विवेचक घटना स्थल से ही सीधे ऑडियो, वीडियो और फोटोग्राफ्स को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ऐप पर सुरक्षित रूप से अपलोड कर सकते हैं।readmore:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/उन्होंने कहा कि यह ऐप साक्ष्यों की विश्वसनीयता और अखंडता को सुनिश्चित करता है, जिससे न्यायालय में पुलिस का पक्ष और अधिक मजबूत एवं अचूक साबित होगा। उन्होंने विवेचकों द्वारा पूछे गए तकनीकी सवालों और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों का भी सरल एवं प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया। एएसपी ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के युग में डिजिटल साक्ष्य ही न्याय की मुख्य धुरी हैं। सभी विवेचक पूरी कर्मठता के साथ इस नई तकनीक को अपनी कार्यप्रणाली में अपनाएं। सीओ ज्ञानपुर ने इस प्रशिक्षण को पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में क्रांतिकारी कदम बताते हुए विवेचकों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जनपद के सभी थानों से विवेचक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *