कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शिवसेना की बैठक, प्रशासन से उठाईं कई मांगें

Share
चांदपुर। बसंती देवी धर्मशाला में शिवसेना की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश लांबा ने तथा संचालन अतुल शर्मा ने किया। बैठक में आगामी सावन शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि 11 अगस्त को होने वाली सावन शिवरात्रि पर बिजनौर जनपद से बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद सहित विभिन्न जनपदों के लाखों कांवड़िये गुजरेंगे।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ऐसे में प्रशासन को उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक और प्रभावी इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने मांग की कि कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, सड़क किनारे प्रकाश व्यवस्था, प्रत्येक सात किलोमीटर पर एंबुलेंस की तैनाती, डग्गामार वाहनों पर रोक तथा चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए।चौधरी वीर सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ियों के भेष में यात्रा में शामिल होकर छोटी-छोटी बातों पर विवाद और मारपीट कर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, जिससे वास्तविक शिवभक्त बदनाम होते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा कांवड़िया हरिद्वार से जल उठाने के साथ ही संयम, अनुशासन और सद्भाव का संकल्प लेता है। ऐसे में समाज को असामाजिक तत्वों से सतर्क रहना होगा।बैठक में शिवसैनिकों ने युवाओं से भी अपील की कि वे मोटरसाइकिलों के साइलेंसर हटाकर तेज गति से वाहन न चलाएं तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम और ट्रकों पर ऊंचे डीजे लगाकर उनकी छतों पर बैठकर यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही हर वर्ष कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है, जिनमें अनेक कांवड़ियों की जान चली जाती है।बैठक में प्रशासन से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग करते हुए सभी श्रद्धालुओं से भी अनुशासन और कानून का पालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *