किसानों की समस्याओं का समाधान किये जाने की उठाई मांग 

Share
नगीना। भारतीय  किसान यूनियन (महात्मा टिकैत ) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को एक मांग पत्र सौंपकर किसानों की समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की है तथा मांगे पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।गुरुवार को यूनियन के तहसील अध्यक्ष आमिर व ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम प्रिंस कुमार को सौंपे गये ज्ञापन में सभी कृषि उपज की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एस पी ) की कानूनी गारंटी प्रदान करने ,किसानों को पर्याप्त मात्रा में उचित रेट पर समय से खाद उपलब्ध कराने ,विजली की कटौती बंद कर नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति कराये जाने ,सिंचाई हेतु सभी नहरों एवं रजवाहों में पानी उपलब्ध कराने , पशुओं से फसलों की सुरक्षा किये जाने ,कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले आवश्यक संसधानों की लागत में राहत देने।readmor:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/,सहकारी समितियों में नियमानुसार स्थानांतरण निति बनाने , दिल्ली में विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने व प्रतियोगी परिक्षाओं विशेषकर नीट के पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है , ज्ञापन में आगामी 27 जुलाई तक मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई हे, ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष मोहम्मद आफाक अंसारी ,कादिर ,नाजीर ,सरजीत सिंह ,साजिद ,शहजाद खान ,जावेद ,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *