भदोही। सुरियावां क्षेत्र के ग्राम सनाथपट्टी-महदेपुर को नहर खरगपुर बाजार से जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग पिछले 3 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात में जलभराव के कारण लगभग 2000 ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का यह दंश झेल रहे हैं। यहां के लोगों का पुरसाहाल लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों की परेशानी किसी भी जनप्रतिनिधियों को नहीं दिख रही। सब सिर्फ वोट लेने के लिए आते हैं और चुनाव जीतने के बाद गधे के सिर से सींग की तरह गायब हो जाते हैं। वहीं फिर चुनाव के समय वोट लेने के लिए चक्कर लगाना शुरू कर देते हैं ग्रामसभा के युवा समाजसेवी दिनेश कुमार यादव “दादा” ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में भारी परेशानी होती है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/ मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता है। इससे किसान अपनी फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा सकते है। श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में सांसद, क्षेत्रीय विधायक व वार्ड के जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात का मौसम आ गया और बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने एक बार फिर गंभीर समस्या आ गई है। अब हर रोज यहां के लोग कठिनाइयों से गुजरेंगे। उन्होंने डीएम से जनहित को ध्यान में रखते हुए मौके का जांच कराकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग उठाई।