यमुना पर नवनिर्मित पुल से आवागमन शुरू, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Share

चिलकाना। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आल्हनपुर-सोंधेबास यमुना घाट पर बने नवनिर्मित पुल से आवागमन शुरू हो गया है। पुल खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और लंबे समय से बनी आवाजाही की परेशानी दूर हो गई है। बताया जाता है कि सोमवार देर रात यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद दोनों ओर के ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर संबंधित विभाग ने नवनिर्मित पुल को आवागमन के लिए खोल दिया। हालांकि पुल का औपचारिक उद्घाटन अभी नहीं हुआ है, लेकिन सेतु निगम की अनुमति के बाद लोगों ने पुल का उपयोग शुरू कर दिया है।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ पुल निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और वर्तमान में रंगाई का कार्य चल रहा है। पुल शुरू होने से आल्हनपुर, सोंधेबास सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें दैनिक आवागमन के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *