सहारनपुर के कुमार सत्यम को वैश्विक सम्मान, एआई नवाचार के लिए मिला आईटीयू का ‘इनोवेट फॉर इंपैक्ट अवार्ड’

Share

सहारनपुर। सहारनपुर के युवा शोधकर्ता एवं उद्यमी कुमार सत्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उनके द्वारा विकसित ‘डिस्ट्रिक्ट एआई नेक्सस’ को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट-2026 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के प्रतिष्ठित ‘इनोवेट फॉर इंपैक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन एआई तकनीकों को दिया जाता है, जो समाज और प्रशासन की वास्तविक समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाती हैं। सीईक्यूयू लैब्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार सत्यम ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट एआई नेक्सस प्रशासन को अधिक तेज, पारदर्शी और डेटा आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ यह प्लेटफॉर्म सरकारी आदेशों, विभागीय सूचनाओं, नागरिक शिकायतों, जीआईएस डेटा, सीसीटीवी नेटवर्क, आईओटी सेंसर तथा आपातकालीन सेवाओं जैसी जानकारियों को एक मंच पर जोड़कर अधिकारियों को वास्तविक समय में सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है। इस मॉडल की विशेषता इसका आरएजी (रिट्राइवल ऑगमेंटेड जनरेशन) आधारित दस्तावेज विश्लेषण इंजन है, जो सरकारी आदेशों, अधिसूचनाओं और एसओपी के आधार पर अधिकारियों को प्रमाणिक सुझाव देता है। इसमें एजेंटिक एआई, डिजिटल ट्विन, जियोस्पेशियल एनालिटिक्स, सिक्योर एज कंप्यूटिंग और बहुभाषी एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। कुमार सत्यम ने बताया कि इस मॉडल का सफल पायलट उत्तर प्रदेश के ललितपुर और बहराइच जिलों में किया जा चुका है, जहां इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने के साथ अधिकारियों का प्रतिदिन दो से तीन घंटे का समय बच रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह तकनीक जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशासन को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कुमार सत्यम ने अपनी उपलब्धि को देश और सहारनपुर के नाम समर्पित करते हुए कहा कि एआई का उद्देश्य केवल नई तकनीक विकसित करना नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था को सरल, भरोसेमंद और आम नागरिकों के लिए अधिक उपयोगी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *