मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को नकुड़ स्थित सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिखाया गया तथा पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष (नगर नकुड़) आलोक जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार प्रियंक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार, खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव गंगवार, भारतीय स्टेट बैंक नकुड़ के प्रबंधक, नायब तहसीलदार, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तंवर तथा केएलजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल एवं डॉ. हरिदत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/लाभार्थियों में कपिल, सुनील गुप्ता, अरविंद कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, रोजी राणा, प्रविश कुमार, दीपक राठी, तेजपाल सिंह, गौरव डाबर, सचिन वर्मा, सचिन पंवार, रणधीर सिंह, अवतार सिंह, अमित, राकेश कुमार और बबलू सहित कई शिक्षक शामिल रहे। मुख्य अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। इससे शिक्षकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी और आकस्मिक चिकित्सा खर्च का बोझ कम होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। सभी ने योजना का स्वागत करते हुए इसे शिक्षकों के हित में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *