बहराइच ( फखरपुर/कैसरगंज )। बहराइच अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मीटिंग हॉल की मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अधिवक्ता मीटिंग हॉल के भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को एमएलसी पदम सेन चौधरी ने पुराने बार परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/बैठक में प्रस्तावित मीटिंग हॉल का भूमि पूजन पुराने बार परिसर में कराकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। एमएलसी ने अधिवक्ताओं के सुझाव सुने और निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से शुरू कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार बिसेन, पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्र, अधिवक्ता नारायण शर्मा, नसीब खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने मीटिंग हॉल को बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए जल्द भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। भूमि पूजन की तिथि शीघ्र घोषित किए जाने की भी संभावना व्यक्त की गई। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि 88 लाख रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दिलाने में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्र का विशेष प्रयास रहा हैं। इस उपलब्धि के लिए अधिवक्ताओं ने एमएलसी पदम सेन चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।