भीषण गर्मी से राहत पाने नहर में उतरा व्यक्ति डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Share
बिजनौर। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने गया एक 45 वर्षीय व्यक्ति नहर में डूब गया। घटना थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम नूरपुर छिबरी के जंगल स्थित नहर की है। हादसे के बाद से क्षेत्र में चिंता का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति नहर में स्नान करने के लिए उतरा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए पीएसी की टीम मोटर बोट के साथ लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
प्रशासन ने बताया कि नहर में तलाश अभियान लगातार जारी है और व्यक्ति की खोज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों से भी नहरों और गहरे जलाशयों में नहाने से बचने की अपील की गई है, विशेषकर गर्मी के मौसम में, ताकि ऐसे दुखद हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *