भाजपा की मंडल बैठक में रणनीति तय, 6 जुलाई को हर बूथ पर मनेगी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती

Share

बड़हलगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़हलगंज मंडल की मासिक कामकाजी बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी। यह बैठक बड़हलगंज में आयोजित की गई थी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का ठीक से अध्ययन करें। उन्होंने हर महीने के तीसरे रविवार को बूथ अध्यक्षों के साथ शक्ति केंद्रों की बैठकें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।सिंह ने यह भी कहा कि हर महीने के चौथे रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सरल ऐप पर शत-प्रतिशत अपलोड किया जाए। 6 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा ‘मां के नाम’ से एक वृक्ष अवश्य लगाया जाए। इस दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका जन्मदिवस मनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं को 2027 का चुनाव जीतने के गुर भी बताए जाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/बैठक की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला सह कार्यालय मंत्री अखंड प्रताप शाही, अतुल शाही, आलोक तिवारी, शैलेंद्र राय, राज कुमार निगम, राधेश्याम भारती, संजय दुबे, निशा, विजयलक्ष्मी, गीता सिंह, मीनू श्रीवास्तव, अनू गुप्ता, भीम निषाद, मानस मणि त्रिपाठी, रंजय कनौजिया, कृष्ण मोहन मौर्य, श्रीकांत सोनी, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेंद्र चौरसिया, अवनीश शुक्ला, ओम प्रकाश पटवा, सुधीर पटेल, प्रकाश वीर जायसवाल, राजेश दुबे, राजू ओझा, आदर्श विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *