डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लें राष्ट्रवाद की प्रेरणा: नीलकंठ तिवारी 

Share
भदोही। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चित्रांगन मैरेज लॉन, पटेल नगर, ज्ञानपुर में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व वाराणसी विधायक नीलकंठ तिवारी रहे। नीलकंठ तिवारी ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान के विरोध में बलिदान दिया था। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रवाद की प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा के जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। वहीं औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक भदोही रविंद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय व हौसला प्रसाद पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बातों को रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भाजपा का आधार उसके कार्यकर्ता हैं। डॉ.मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/
2027 के चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने व पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। सम्मेलन में जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, टंकी गूरू, सरवर सिद्दीकी, मो याकूब, स्नेहलता श्रीवास्तव, संगीता खन्ना, प्रियंका जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, ओपी श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, सौरभ चौरसिया, राजीव मोदनवाल व सुभाष चंद्र मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र व संचालन पार्टी के जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *