सपा कार्यकर्ता पूरे सप्ताह मनाएंगे अखिलेश यादव का जन्मदिन, करेंगे वृक्षारोपण एवं गोष्ठी

Share
लखनऊ: सपा कार्यकर्ता पूरे सप्ताह अखिलेश यादव का जन्मदिन मना कर वृक्षारोपण एवं गोष्ठी करेंगे। आज भी प्रदेश में कई स्थानों पर यह आयोजित किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गोंडा जनपद की गौरा विधानसभा के निर्वतमान प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में गौरा विधानसभा के सभी सेक्टर में पूरे सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जा रहा जन्मदिन। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय विद्यार्थी के आवास साबरपुर में केक काटकर व श्री अखिलेश यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।दूसरे दिन कई स्थानों पर वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी राजनीतिक जीवन के साथ सत्ताइस में मुख्यमंत्री बनने की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/संजय विद्यार्थी ने कहा कि पीडीए के लोग वर्तमान सरकार से सबसे ज्यादा पीडित हैं।पेपर लीक और परीक्षाओं क सेंटर दूर भेजने से परीक्षार्थी एवं उनके परिजन परेशान हैं।हिंदू मुसलमान के नाम पर बांटने की राजनीति करने वालों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर से चढा़वा चोरी नें बीजेपी के असली चेहरा समाज के सामने ला दिया है।इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही। सभी ने एक स्वर में श्री अखिलेश यादव जी को समाजवाद का सशक्त स्तंभ बताते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को फिर से विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी पप्पू प्रजापति, संजय कनौजिया अमरनाथ विद्यार्थी, निजामुद्दीन इदरीसी, सुभाष यादव, हाफिज सुभान, मोहम्मद हाशिम, मकसूद इदरीसी , महबूब खान, गुलाम दस्तगीर, रमजान अली, इमरान हुसैन, मुस्तकीम अंसारी, सिद्दीकी खां, खलील अहमद, मोनू ठाकुर , पवन शर्मा, राजा निषाद, गोविंद भारती, अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थिति रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *