बहराइच ( मिहींपुरवा )। मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम सेमरहना निवासी 32 वर्षीय विद्याप्रकाश कुशवाहा बुधवार सुबह घर से मिहींपुरवा कस्बे स्थित अपने कम्प्यूटर सेंटर पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/बताया जा रहा है कि कम्प्यूटर सेंटर पर मौजूदगी के दौरान विद्याप्रकाश के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने वहां पढ़ाने वाली एक युवती को क्लास संभालने को कहा और बाहर चले गए। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे।जब देर रात तक विद्याप्रकाश घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनके भाई सत्यप्रकाश पुत्र लालसा ने मोतीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की।मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम जुट गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।