ग्राम प्रधान का नाम वोटर लिस्ट से गायब, डीएम से शिकायत के बाद जांच शुरू

Share

बहराइच। जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनापुर गांव की ग्राम प्रधान का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम प्रधान रीता देवी ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में विशुनापुर गांव की ग्राम प्रधान बनीं रीता देवी का नाम मतदाता सूची में क्रम संख्या 1801 और मकान संख्या 226 पर दर्ज था, लेकिन अब उनका नाम सूची से गायब हो गया है। इस संबंध में उन्होंने तहसील प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।आरोप है कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और अन्य जिम्मेदारों द्वारा साजिशन उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) बहराइच को जांच सौंपी है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *