वर्षों से शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, एसडीओ बोले- एलटी लाइन बदलवाई जा रही है

Share

बहराइच ( विशेश्वरगंज )। ग्राम सभा उधरना सरहदी के भोला पुरवा गांव में बुधवार रात जर्जर विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। आग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।ग्रामीणों के अनुसार गांव की एलटी लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में है और गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी क्षमता से कम है। इसके चलते अक्सर ओवरलोडिंग और स्पार्किंग की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार आईजीआरएस पोर्टल, विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर तथा स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।ग्रामीण धर्मेंद्र शुक्ला, विवेक शुक्ला, दादू शुक्ला, राजेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, संतोष, मोहित सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में लगभग हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।एसडीओ ने दिया आश्वासन मामले में जब एसडीओ विद्युत, विशेश्वरगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव की जर्जर एलटी लाइन बदलवाने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग द्वारा लाइन बदलने का कार्य कराया जा रहा हैread more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नई लाइन और पर्याप्त क्षमता वाला ट्रांसफार्मर नहीं लग जाता, तब तक खतरा बना रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र कार्य पूरा कराने की मांग की है। बड़ा सवाल आखिर वर्षों से शिकायतों के बावजूद जर्जर लाइन को समय रहते क्यों नहीं बदला गया? यदि आग की इस घटना में कोई जनहानि हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *