बहराइच ( नानपारा )। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हुसैनीपुरवा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ महिला का शव सरयू नहर के पास पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान नानपारा क्षेत्र के बहला गांव निवासी करीब 50 वर्षीय गुड़िया के रूप में हुई है।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी को उसके घर छोड़ने गई थी और वहां से वापस लौट रही थी। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान हुसैनीपुरवा स्थित सरयू नहर के पास एक पेड़ से उसका शव लटकता हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।