बहराइच (नानपारा )l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/इस अवसर पर अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, सुकृति सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग शिविर में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।कमांडेंट गिरीश चन्द् पाण्डेय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि तनाव, चिंता एवं विभिन्न बीमारियों से भी बचाव संभव है सभी लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये lनानपारा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग दिवस उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, आचार्या बहनें, पूर्वछात्र , कर्मचारीगण तथा विद्यार्थियों ने पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ। प्रशिक्षकों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान की विधियों का प्रदर्शन किया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई।प्रधानाचार्य ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि, शारीरिक सुदृढ़ता तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से भी अवगत कराया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। दूसरी और तहसील मुख्यलय पर भी एसडीम और तहसीलदार के मौजूदगी में अधिकारियों कर्मचारियों ने योग किया l विकासखंड बलहा में भी योग शिविर का आयोजन किया गया l