बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने नेतृत्व में कैम्प कार्यालय बुढ़नपुर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मास्टर अफजाल व संचालन शाहे आलम ने किया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि लगातार अधिकारियों के तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ डीएम कार्यालय का घेराव कर वही पर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल किया जाएगा। एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई नहीं होती है तो 13 जुलाई को डीएम कार्यालय कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। और वहीं पर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर के अधिकारीगण अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। तथा दिव्यांगों को जो हीन भावना से देखते हैं इग्नोर करते हैं। वह बंद करें। दिव्यांगों का शोषण बंद करें।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने सभी दिव्यांग,वृद्ध,विधवा,महिला,यु वा गरीब वर्गों से अपील कि 13 जुलाई को सुबह 8 बजे विकास भवन बिजनौर में अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। जनपद बिजनौर में जो तानाशाही अफसरों की चल रही है।उसके विरुद्ध आवाज़ उठाएं। बैठक में मास्टर हिरदेश कुमार,दीपक कुमार,जैकी सैनी,मोहम्मद आजम,मोहम्मद इकराम ठेकेदार, बाबू,मास्टर अफजाल अहमद,नसीम,मास्टर शहजाद गोविंदपुर वाले,नकुल कुमार,सुशील कुमार,शाहे आलम,जीवन अग्रवाल,तिलकराम,विजय कुमार,लाल सिंह,नौशाद,,सद्दाम गुरबचन सिंह आदि मौजूद रहे। दिव्यांगों की थानों में सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि दिव्यांगों की थानों में सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के प्रति ऐसे ही पुलिस विभाग के अधिकारी द्वारा उत्पीड़न बढ़ता चलता जा रहा है। इसी को लेकर 13 जुलाई को एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।