06 परिवार विवादों में सुलह कराके मतभेद समाप्त कराके विदाई कराई गई

Share
जनपद लखीमपुर- खीरी । रविवार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा *मिशन शक्ति अभियान* जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत नवागंतुक थानाध्यक्ष महिला थाना बबिता पटेल ने काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के सहयोग से अभियान चला कर  पारिवारिक विवादों के मामलों में सुलह कराके 06 जोड़े पति पत्नी की विदाई कराई है,और कहा कि उनकी प्रथम वरीयता परिवारिक विवादों के कारण  बिखरते परिवार में सुलह समझौता करना है।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा निर्देशन में  महिला थाना की नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक बबिता पटेल एवं काउंसलरों के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थना पत्रों में काउन्सलर के सहयोग से 12 मामलों में सुलह समझौता का प्रयास किया गया , जिसमें से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है।, 04 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है, 02 मामलों में जिसमें सुलह प्रयास सार्थक नही हुआ इस अवसर पर महिला थाने की महिला आरक्षी सुमन लता द्वारा काफी सहयोग किया गया है, सुलह समझौता के समय पक्षकारों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे, जिन्हें मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर  व अन्य योजना कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *