सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख चौराहों पर आप ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Share
मिर्जापुर ।भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट के आरोपों तथा राम भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के आवाह्न पर रविवार को आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष मिर्जापुर बी सिंह के नेतृत्व में पर भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा ₹420 का चेक तैयार कर चंपत राय को भेजा। कार्यकर्ताओं ने “चंदा चोरों गद्दी छोड़ो”, “राम भक्तों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए तथा दान और चढ़ावे में हुई लूट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी सोनभद्र मिर्जापुर सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। लेकिन आरएसएस और भाजपा के लोग जो खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, उन्हीं के पदाधिकारियों द्वारा इस पवित्र चंदे में लूट की जा रही है। यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह पूरा तंत्र चल रहा है। मोदी जी भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनके अपने ही संगठन (आरएसएस) से जुड़े लोग और उनके करीबी चंदा चोरी में लिप्त पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह मौन साध लेते हैं। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा और भाजपा आरएसएस ने राम मंदिर को लूटा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *