अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ योग शिविर

Share
 कासिमाबाद। बहादुरगंज क्षेत्र के गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली, सलामतपुर में रविवार के दिन  भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बन गया है।
महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान हीरा मणि चौहान ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अधीश श्रीवास्तव, डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, डॉ. अंजना तिवारी, नवनीत सिंह, चन्द्रकेश दूबे, रणजीत यादव, मुनव्वर अली, अनिल राव, सईदुज़्ज़फर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *