योग सप्ताह के समापन पर डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास

Share
वाराणसी ।  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र, भंदहा कला, कैथी, वाराणसी में योग सप्ताह का भव्य एवं सफल समापन हुआ। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM), निदेशक आयुर्वेद सेवाएँ उत्तर प्रदेश तथा महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता का व्यापक संदेश दिया।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय यादव एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रकाश राज सिंह के संरक्षण तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ के निर्देशन में 15 जून से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस पर शिक्षकों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Aging” स्वस्थ वृद्धावस्था और दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए योग की महत्ता को रेखांकित करती है। योग सप्ताह के दौरान जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करने, रोगों की रोकथाम, तनाव मुक्ति तथा समग्र स्वास्थ्य संवर्धन के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया गया। संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने “स्वस्थ भारत” और “योगमय भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। “योगः कर्मसु कौशलम्” — योग स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन का आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *