अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विहंगम योग साधना का आयोजन, दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Share
गाजीपुर।  को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था, शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वावधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, शास्त्री नगर फतेउल्लाहपुर (राजादी) के प्रांगण में भव्य विहंगम योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु अमित तिवारी के मार्गदर्शन में ‘ॐ’ उच्चारण एवं सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। योग साधना के दौरान प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। योग गुरु ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाले दर्द सहित अनेक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रातःकाल मात्र आधे घंटे का नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को बिना औषधि के स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है।संस्था की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने स्वयं योग साधना में भाग लेते हुए कहा कि विहंगम योग मानसिक तनाव, माइग्रेन तथा अन्य जटिल बीमारियों को दूर करने में अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सुखवीर एग्रो एनर्जी (सेल), फतेऊल्लाहपुर गाजीपुर के अधिकारी विपुल उपाध्याय, हिमांक यादव, कमलाकांत, धीरज वर्मा, आदित्य प्रताप, विनय बिट्टू एवं मनीष दुबे सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता तथा अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, रागिनी सिंह, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह, राजेश कुमार, जालंधर, प्रभात कुमार सिंह एवं अफजाल खान उपस्थित रहे।योग दिवस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने भी पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संस्था की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में योग के महत्व को भी प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *