गाजीपुर जखनियां । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जखनिया मंडल प्रथम द्वारा स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि “तन-मन रहे स्वस्थ, करें योग रहें निरोग” का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भागदौड़ और तनाव से भरे आधुनिक जीवन में योग किसी वरदान से कम नहीं है। नियमित योग एवं प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग किसी विशेष आयु वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। योग स्वस्थ वृद्धावस्था, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली का आधार है।इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, झुन्ना सिंह, अशोक गुप्ता, शैलू सिंह, सत्येंद्र पासवान, प्रशांत, राजेश जायसवाल, सुरेंद्र यादव, मंटू पांडेय, आर्यन, अजय सिंह, सोनू यादव, मोनू खान, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।