अवैध प्रवेश के मामले में गिरफ्तार दो विदेशी 7 माह बाद लौटेंगे अपने देश

Share

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार दो विदेशी नागरिक करीब 7 माह बाद अपने देश लौटेंगे। दोनों को कोर्ट से जमानत मिलने और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद घर वापसी की अनुमति दे दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को एसएसबी चेकपोस्ट पर दोनों विदेशी नागरिकों को बिना वीजा भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नेपाल में एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और गलती से भारत की सीमा में प्रवेश कर गए। गिरफ्तार व्यक्तियों में 61 वर्षीय ब्रिटिश मूल की सुमित्र ओलायावा और पाकिस्तान मूल निवासी हसन उस्मान सलीम शामिल हैं। मामले में न्यायालय ने करीब दो माह पहले दोनों को जमानत दे दी थी, लेकिन दस्तावेजों के सत्यापन तक उन्हें निगरानी में रखने के निर्देश दिए गए थे। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कोर्ट ने दोनों को अपने-अपने देश वापस भेजने का आदेश पारित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के करीब दो माह बाद उनकी घर वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके देश भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *