गौतम बुद्ध नगर शाखा का महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन

Share

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा मातृशक्ति के उत्साह, स्वास्थ्य एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूनम गोयल एवं कार्यक्रम के मेंटर डॉ. सीए अनुज गोयल रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। शाखा परिवार ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीए ज्योति ने विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि सीए अपूर्वा कालरा उपविजेता रहीं। शाखा द्वारा दोनों प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। वक्ताओं ने कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और खेल भावना होती है। वास्तविक विजेता वे सभी प्रतिभागी हैं जिन्होंने अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर मैदान में उतरने का साहस दिखाया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शाखा परिवार ने सभी प्रतिभागियों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा के चेयरमैन सीए विमल जी एवं सचिव सीए अंकित गुप्ता जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से नोएडा में पहली बार मातृशक्ति के लिए इस प्रकार का विशेष खेल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। शाखा परिवार ने उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाखा के उपाध्यक्ष सीए राकेश वार्ष्णेय, सिकासा चेयरमैन सीए सौरभ गर्ग, पूर्व चेयरमैन सीए पवन चौहान, पूर्व चेयरमैन सीए चमन सिंह तथा सीए प्रीति गुप्ता (दिल्ली) की विशेष उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को महिला सशक्तिकरण एवं स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। शाखा के सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों की भी सराहना की गई, जिन्होंने परदे के पीछे रहकर आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण एवं टीमवर्क के कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बन सका। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं सभी प्रतिभागियों का सम्मान मुख्य अतिथि डॉ पूनम गोयल डॉ सीए अनुज गोयल एवं प्रीति गुप्ता दिल्ली के द्रारा हुआ। उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पारस्परिक सौहार्द को और अधिक बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर मीरा कुमार, शाखा प्रमुख गौतम बुद्ध नगर शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *