ललितपुर- तालबेहट। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री माननीय श्री पंकज चौधरी ने आज तालबेहट में संगठनात्मक प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी उनके साथ उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। आप सभी की समर्पित मेहनत, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के कारण ही केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करें।read more:https://pahaltoday.com/tazia-must-not-exceed-eight-feet-in-height-garima-pant/प्रातः 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी माताटीला स्थित माँ मालनी मैया के दरबार पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने संगठनात्मक एकता और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियान समाज में जागरूकता और प्रकृति संरक्षणरं की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके पूर्व उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की । ललितपुर आते समय तालबेहट में जिला अध्यक्ष के अलावा कई जगह प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया। इसके बाद बांसी में प्रबुद्धजन संबाद के अन्तर्गत यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी का आगमन हरिकिशन झा ग्राम प्रधान बांसी के निवास पर हुआ जहां ग्राम प्रधान द्वारा अध्यक्ष जी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर ग्राम व क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया प्रबुद्ध जनों में सीताराम गोस्वामी,जगदीश नारायण त्रिपाठी,छोटेलाल गुप्ता, गीता प्रसाद नामदेव, महेश गोस्वामी, रमेश सोनी,पर्वत सिंह साहू, साकूलाल कुशवाहा, विजय जैन, रूपसिंह बुन्देला, बलराम पंजाबी, जगदीश छीपा दिनेश नायक आदि एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा वे अभिनव विश्वारी गुप्ता परिवार में मिले एवं परिवारजनों से मिल कर भाजपा की रीतियों नीतियों को लेकर चर्चा भी की । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू,श्रम सेवा राज्यमंत्री मंत्री मनोहर लाल पंथ सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी ,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी,बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुन्देला, डा राजकुमार जैन, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु , विनोद अगरिया,मानसिह यादव खैरा, मण्डल अध्यक्ष नीरज पटैरिया, राघवेन्द्र स्वरुप पटैरिया, दिवाकर चौबे, सोमेश गुप्ता,नीरज पटैरिया,अरुण तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा के साथ हुआ।