बिरनो टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 185 वाहनों का चालान

Share
गाजीपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर शुक्रवार को बिरनो टोल प्लाजा पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।
अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, धनवीर यादव एआरटीओ गाजीपुर, प्रभारी यातायात एवं थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा किया गया। इस दौरान कुल 8 टीमों का गठन कर टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच की गई।read more:https://pahaltoday.com/three-deputy-superintendents-of-police-were-given-a-warm-farewell-and-their-work-was-appreciated-by-the-police-family/कार्रवाई के दौरान कुल 185 वाहनों का चालान किया गया। वहीं तीन वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 27 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगाए जाने तथा 11 वाहनों में मानक के विपरीत नंबर प्लेट पाए जाने पर चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल ₹4,37,000 का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *