भाजपा सरकार में ही क्षेत्र का विकास व कालीन उद्योग का हो सकता है भला: कुंवर मुश्ताक अंसारी

Share
भदोही। कालीन उद्योग की बेहतरी व क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा की सरकार सबसे बेहतर है। भाजपा सरकार में भेदभाव रहित होता है विकास। उक्त बातें वरिष्ठ कालीन निर्यातक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर मुश्ताक अंसारी ने चर्चा के दौरान भाजपा सरकार में विकास कार्य व हर वर्गों की खुशहाली की बात कही। श्री अंसारी ने कहा कालीन उद्योग की जीवन ऊर्जा को जीवित रखना है तो भाजपा सरकार को सपोर्ट करें। कहा आज पूरी दुनिया राजनीतिक अस्थिरता से ग्रसित है जिसकी वजह से वैश्विक मंदी के काले बादल छाए हुए है। श्री अंसारी ने कहा पूरी दुनिया मे उथल-पुथल के बावजूद भी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सूझ-बूझ ने भारतीय कालीन उद्योग की साख बचा रखी है। कहा उद्योग  संकट के दौर से गुजर रहा है  बावजूद इसके प्रधानमंत्री के विदेश नीति ने भारतीय कालीन को विश्व मे एक अलग पहचान दिलाई, नतीजा आज भारतीय कालीन दुनिया के नए-नए राष्ट्र में निर्यात हो रहा है। read more:https://pahaltoday.com/resolution-to-make-visheshwarganj-child-labour-free-shekhapur-gram-panchayat-declared-child-labour-free/ अंसारी ने कहा कालीन उद्योग की तरक्की और क्षेत्र के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी को ही वोट और स्पोर्ट करना चाहिए। कहा दुनिया की सबसे बड़ी योजना आवास योजना जो भेदभाव रहित पात्र लोगो को मिला, आज गरीबो को मुफ्त अनाज और रहने के लिए छत भाजपा सरकार की ही देन है। कहा आवास योजना का अगर सबसे ज्यादा लाभ किसी को मिला है तो वह मुसलमानों को मिला है। कहा आज पूरा भारत दंगामुक्त भारत हो गया है, हर आदमी बेखौफ होकर व्यापार कर रहा है, भाजपा सरकार में गुंडा टैक्स नही देना पड़ रहा है। श्री अंसारी ने कहा अगर अपने क्षेत्र का विकास चाहते हो तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएं ताकि चारो तरफ और हर वर्ग खुशहाल नजर आए। श्री अंसारी ने कहा भाजपा की सरकार में सड़कों का जाल बिछा दी गई, ओवर ब्रिज बनवाकर यातायात को सुगम किया गया जो भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *