सूरतगंज-बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाराबंकी जिले में चारों ओर उत्साह के साथ पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामनगर और फतेहपुर में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। रामनगर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन एवं चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष रामशरण पाठक ने सघन पौधरोपण किया, जबकि फतेहपुर नगर के खाटू श्याम मंदिर में चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री व स्थानीय चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने पौधे रोपकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक मजबूत संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/ इस मौके पर संघ जिलाध्यक्ष रामशरण पाठक ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। इस आयोजन के दौरान पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, वरिष्ठ लिपिक रामकरन शर्मा और बाबा बबलू दास,लकी मिश्रा, सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।