हैदरगढ़-बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हैदरगढ़ वन रेंज के सुबेहा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सराय गोपी के अमृत सरोवर परिसर में हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दिनेश रावत रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसागर मौर्य, ग्राम प्रधान जसवंत मौर्य, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश दुबे तथा वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार तिवारी वन दरोगा अनुज सिंह ,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश रावत ने मोहगनी का पौधा रोपा और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन विभाग की देखरेख में अमृत सरोवर परिसर में कुल 100 पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में नीम, गोल्ड मोहर, कचनार, चितवन, अमरूद और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।कार्यक्रम में वन दरोगा अनुज सिंह, विवेक कुमार यादव, वन कमÊ , चैकी प्रभारी निष्कर्ष, माली रामविलास, रामसुंदर, सर्वेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।