लीची बाग पहुंचे जिलाधिकारी, किसानों से संवाद कर जानी चुनौतियां एवं संभावनाएं

Share

टिकैतनगर-बाराबंकी।शुक्रवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने विकास खण्ड पूरेडलई क्षेत्र में स्थित लीची के बागों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया तथा बागवानी फसलों की खेती से जुड़ी संभावनाओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने अवगत कराया कि पूरेडलई क्षेत्र में लगभग 7 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में लीची की खेती की जाती है, जिससे बड़ी संख्या में किसान प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पूरेडलई क्षेत्र बागवानी फसलों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां आम, अमरूद एवं लीची के बाग बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जो किसानों की आय वृद्धि के महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/उन्होंने किसानों से सीधे संवाद करते हुए फसल उत्पादन, लागत, विपणन व्यवस्था, प्राप्त होने वाले लाभ तथा खेती के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि बागवानी फसलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और आधुनिक तकनीकों के साथ वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के किसानों को बागवानी फसलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ा जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि प्रगतिशील किसानों को संगठित कर किसान उत्पादक संगठन का गठन कराया जाए, जिससे किसानों को सामूहिक विपणन, तकनीकी सहयोग एवं बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके। साथ ही बागवानी फसलों के साथ सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हों और खेती अधिक लाभकारी बन सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश कुमार सिंह,उद्यान विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *