अवैध खनन पर नकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Share
सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना की बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए हैं। यह कार्रवाई थाना नकुड़ पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम टाबर के निकट की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।read more:https://pahaltoday.com/a-program-was-organized-on-the-theme-of-save-the-farm-campaign/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान टीम को सूचना मिली कि ग्राम टाबर के आसपास अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और दो नीले रंग के सोनालीका डीआई-750-III ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। जांच में पाया गया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में यमुना की बालू भरी हुई थी और खनन संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। साथ ही अवैध खनन एवं खनिज परिवहन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा फरार चालकों और वाहन स्वामियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर रोक लगाना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रविन्द्र धामा तथा कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे, जिन्होंने पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *