निर्माणाधीन 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का सिडको चेयरमैन ने किया निरीक्षण

Share
सहारनपुर। सिडको चेयरमैन वाईपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सिडको गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करती और निर्माण कार्य में मिली खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 16.62 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस ब्लॉक का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/rr-morarka-public-school-najibabad-became-the-champion/निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार कर्दम, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार तथा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो 06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *