स्योहारा। नगर एवं क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।read more:https://pahaltoday.com/supporting-the-abraham-accord-would-be-a-suicidal-step-for-pakistan/गुरुवार सुबह ईदगाह में शहर इमाम मौलाना मोहम्मद कामिल अंसारी ने सुबह सात बजे ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। इसके उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर मुफ्ती सदाकत ने बयान देते हुए कहा कि कुर्बानी करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी प्रकार की गंदगी नालों, नालियों अथवा सड़कों पर न फैलाई जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को उचित तरीके से दबाया जाए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी हर उस व्यक्ति पर वाजिब है जो निर्धारित आर्थिक क्षमता रखता हो।शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि झूठ और गीबत इंसान को अंधेरे की ओर ले जाते हैं, इसलिए इन बुराइयों से बचना चाहिए।ईदगाह परिसर में नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए कैंप में अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल, पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह तथा लिपिक मोहम्मद शान ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।ईदगाह कमेटी कार्यालय में मुफ्ती उबैदुर्रहमान, पूर्व सीओ इक़बालुज़म्मा, डॉ. तारिक रज़ा, हाजी अनवर जमाल, डॉ. नफीस अहमद, सुहैल ज़फ़र, डॉ. तफ़ज्जुल अहमद, नसीम कुरैशी, हाजी जमील अहमद, मोहम्मद अनिक जमाल, अनूशा फातिमा, ज़फिया रहमान, शाहनवाज़ अहमद, अहसन एडवोकेट, फ़रहाज़ खान, असद अंसारी, अब्दुल रहमान, उमर फारूक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, एसएसआई सुरजीत सिंह, एसआई अरुण कुमार, ब्रजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल